रायपुर पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे–टेंट संचालन पर पुलिस की सख्ती

Posted On:- 2026-02-03




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर पुलिस के पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे, टेंट और साउंड सिस्टम संचालन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सभी सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में डीजे, टेंट और साउंड सिस्टम व्यवसायियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए।


एसीपी आज़ाद चौक इशू अग्रवाल ने आज़ाद चौक, कबीर नगर और सरस्वती नगर क्षेत्र में, एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर ने अमानाका, डीडी नगर और पुरानी बस्ती में तथा एसीपी राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल ने टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में बैठक आयोजित की।


बैठक में सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी सार्वजनिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम, रैली या जुलूस के लिए पुलिस से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति डीजे, साउंड सिस्टम, टेंट, लाइट या अन्य सामग्री उपलब्ध कराने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने न्यायालय की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि टेंट या पंडाल से सड़क यातायात और आमजन की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए।


पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति आयोजनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सख्ती शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध आयोजनों पर रोक लगाने के लिए है। नियमों के उल्लंघन पर कोई भी रियायत नहीं दी जाएगी।



Related News
thumb

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई: सुपेला थाने के प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

सुपेला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम नारायण यदु को लगातार मिल रही शिकायतों और चेतावनियों के बावजूद सुधार न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...


thumb

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी प्रणाली पर सेमिनार, जनविश्वास प...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने सोमवार, 02 फरवरी 2026 को कमिश्नरेट रायपुर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारि...


thumb

पोटाकेबिन में 'वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट' के जरिए लहलहा उठी बगिया

जिला प्रशासन के “स्किल डेवलपमेंट“और “पर्यावरण संरक्षण“ के विजन को धरातल पर उतारते हुए कोण्टा ब्लॉक मुख्यालय में स्थित शासकीय बालक हाईस्कूल (पोटाकेब...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने जीवन सि...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत व...


thumb

बेमेतरा जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम की उल्लेखनीय उपलब्धि

उप संचालक कृषि श्री मोर ध्वज डडसेना के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में बेमेतरा जिले ने कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिल...