रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी प्रणाली पर सेमिनार, जनविश्वास पर दिया गया जोर

Posted On:- 2026-02-03




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने सोमवार, 02 फरवरी 2026 को कमिश्नरेट रायपुर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमिश्नरी प्रणाली में पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और जनअपेक्षाओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार शंकर नगर स्थित सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें आरक्षक स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के प्रमुख जोन अधिकारियों का उनके अधीनस्थ अराजपत्रित अधिकारियों से परिचय कराया गया। डीसीपी नॉर्थ ज़ोन मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन के कार्यक्षेत्र, प्राथमिकताओं और एसीपी डिवीजनों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।


पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरी प्रणाली का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार नहीं, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी policing पर जोर देते हुए बेसिक policing, शालीन व्यवहार और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने visible policing को नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा देने वाला माध्यम बताया।


डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के प्रति कानून सख्त रहेगा, जबकि आम नागरिकों के प्रति पुलिस का रवैया सहयोगात्मक और मानवीय होगा। कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी सहित समस्त एसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई: सुपेला थाने के प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

सुपेला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम नारायण यदु को लगातार मिल रही शिकायतों और चेतावनियों के बावजूद सुधार न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...


thumb

रायपुर पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे–टेंट संचालन पर पुलिस की सख्ती

रायपुर पुलिस के पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति डीजे, टेंट और साउंड सिस्टम संचालन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी पश्चिम श्री संदीप पटेल के...


thumb

पोटाकेबिन में 'वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट' के जरिए लहलहा उठी बगिया

जिला प्रशासन के “स्किल डेवलपमेंट“और “पर्यावरण संरक्षण“ के विजन को धरातल पर उतारते हुए कोण्टा ब्लॉक मुख्यालय में स्थित शासकीय बालक हाईस्कूल (पोटाकेब...


thumb

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना: प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बने जीवन सि...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के तहत व...


thumb

बेमेतरा जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम की उल्लेखनीय उपलब्धि

उप संचालक कृषि श्री मोर ध्वज डडसेना के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में बेमेतरा जिले ने कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिल...