रायगढ़ (वीएनएस)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। गौशाला मार्ग स्थित महिला समृद्धि बाजार के पीछे नाली में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर केवल बनियान और जांघिया थी, जबकि सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक समृद्धि बाजार की छत पर चढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर नीचे नाली में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर युवक के हिलने-डुलने का कोई संकेत नहीं मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पार्षद को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाया।
जांच के दौरान बाजार की छत पर मृतक की शर्ट, पैंट और चप्पल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह छत से गिरा होगा। हालांकि, यह हादसा था या कोई अन्य कारण, इस पर पुलिस अभी स्पष्ट निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान सरिया निवासी अविनाश शर्मा (40) के रूप में हुई है, जो गौशाला चौक स्थित एक विवाह घर में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस को आशंका है कि वह नशे की हालत में गिरा हो सकता है, लेकिन चोटों को देखते हुए मामले को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी है।
आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...
शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...