दंतेवाड़ा (वीएनएस)। युवाओं और विद्यार्थियों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से महेंद्र कर्मा गर्ल्स कॉलेज, दंतेवाड़ा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने की योजना (रैम्प) के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वयं का उद्योग स्थापित करना भी बेहतर और सम्मानजनक विकल्प है। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के उपयोग, नवीन व्यापारिक विचारों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की सहायता से व्यवसाय शुरू करने के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह संस्था राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करती है और नए उद्यमियों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में सहयोग प्रदान करती है। साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह विभाग जिले में उद्योग स्थापना के लिए पंजीयन, मार्गदर्शन तथा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसके अतिरिक्त खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में बताया गया, जिसके अंतर्गत युवाओं को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा शासन द्वारा अनुदान भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना उद्योग या व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...
शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...