रायगढ़ में महिला पार्षद ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती

Posted On:- 2026-03-13




रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ नगर निगम की एक महिला पार्षद द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 02 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद नेहा देवांगन ने गुरुवार को अपने घर में ही जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार जहर खाने के बाद पार्षद की हालत बिगड़ती देख परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि महिला पार्षद की हालत में फिलहाल सुधार है, लेकिन अगले 24 घंटे तक उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पार्षद के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पार्षद की तबीयत सामान्य होने के बाद उनका बयान लिया जाएगा, जिससे पूरे मामले की जानकारी मिल सकेगी।

इस घटना के बाद नगर निगम की राजनीति में हलचल मच गई है। पार्षद होने के कारण यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। मेयर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं। वहीं परिजन फिलहाल इस मामले में कोई बयान देने से बच रहे हैं।



Related News
thumb

आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...


thumb

‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव

शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...


thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...