एमसीबी (वीएनएस)। जिले के ग्राम चिडौला की निवासी गोमती सिंह ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल कायम की है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि में जीवन व्यतीत करने वाली गोमती सिंह ने यह साबित कर दिया कि यदि महिलाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे भी स्वरोजगार के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। आज उनकी सफलता न केवल उनके परिवार के लिए खुशी का कारण है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है।
स्व सहायता समूह से मिला आगे बढ़ने का अवसर :
गोमती सिंह के जीवन में सकारात्मक बदलाव तब आया जब उन्होंने “नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह” से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें नई सोच, आत्मविश्वास और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला। इसी समूह के माध्यम से उन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई।
ग्राहक सेवा केन्द्र से गांव को मिली सुविधा :
प्राप्त सहायता राशि का उपयोग करते हुए गोमती सिंह ने अपने गांव में ग्राहक सेवा केंद्र (ऑनलाइन सेवा केन्द्र) की स्थापना की। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन भुगतान, दस्तावेज संबंधी कार्य तथा अन्य डिजिटल सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगीं। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
स्वरोजगार से बढ़ी आय :
ग्राहक सेवा केन्द्र के सफल संचालन से गोमती सिंह को प्रतिवर्ष लगभग 1,16,818 रुपये की आय प्राप्त हो रही है। इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।
महिलाओं के लिए प्रेरणा :
गोमती सिंह की सफलता यह दर्शाती है कि स्व सहायता समूह और स्वरोजगार योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। आज उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनकी यह प्रेरक यात्रा बताती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही अवसर मिलने पर महिलाएं भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...
शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...