दंतेवाड़ा (वीएनएस)। शासकीय आवासीय कन्या पोटा केबिन, कारली में ’’स्टेम फार गर्ल्स’’ परियोजना के तहत ’’स्टेम लैब’’ एवं स्मार्ट क्लासरूम उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। जिसमे जिले के 13 चयनित विद्यालयों में से 11 विद्यालयों के कक्षा 6-8 के विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ’’स्टेम लैब’’ एवं ’’स्मार्ट क्लासरूम’’ के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना तथा कक्षा में हैंड्स-ऑन एवं प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था। इस दौरान शिक्षकों को ’’स्टेम लैब’’ के उपकरणों से विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन, स्मार्ट टीवी के उपयोग का प्रशिक्षण, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, कक्षा नियोजन में एआई का उपयोग तथा पद्मश्री अरविंद गुप्ता के वीडियो का प्रदर्शन किया गया। यह परियोजना शिक्षार्थ ट्रस्ट द्वारा भारत केयर्स के एंकरशिप और एचडीएफसी परिवर्तन के सहयोग से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों में स्टेम शिक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस पहल से जिले में प्रयोग-आधारित विज्ञान शिक्षण को नई दिशा मिलेगी।
आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...
शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...