मिलेट बार फाइबर, प्रोटीन, आयरन एवं एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर
महासमुंद (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में कुपोषण के रोकथाम के लिए जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के लक्षित 14 हजार 172 कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार के रूप में मिलेट बार प्रदाय किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि कुपोषित बच्चों के सही विकास एवं कुपोषण के रोकथाम के लिए उच्च प्रोटीन युक्त आहार अतिआवश्यक है। इस उद््देश्य से लक्षित कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में 6 दिवस सोमवार से शनिवार तक माह में कुल 26 दिवस प्रति हितग्राही प्रति दिवस 20 ग्राम मिलेट बार प्रदाय किया जा रहा है। मिलेट बार फाइबर, प्रोटीन, आयरन एवं एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते है, जो बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने में सहायक है।
उन्होने बताया कि बच्चे की आयु 6 माह पूर्ण होने के पश्चात बच्चों को सही उपरी आहार प्राप्त नहीं होने पर उनके पोषण एवं विकास पर प्रभाव पड़ता है, जिससे वह कुपोषण का शिकार हो जाता है। कुपोषण के रोकथाम के लिए आवश्यक है कि बच्चे की प्रारंभिक अवस्था में उचित पोषण आहार सही मात्रा में प्राप्त हो, जिससे उसका संतुलित शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के माध्यम से 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक गर्म भोजन का वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...