किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव बसना में

Posted On:- 2026-03-14




महासमुंद (वीएनएस)। नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना के अंतर्गत बसना विकासखण्ड के ग्राम मिलाराबाद मैदान में शनिवार 14 मार्च को जिला स्तरीय किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव, कृषि मेला सह कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सांसद लोकसभा महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहेंगे। उप संचालक कृषि  एफ. आर. कश्यप ने  जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इस कृषि मेले में शामिल होकर तिलहन उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों, योजनाओं और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में किसानों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।



Related News
thumb

उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के लिए 'रूचि की अभि...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...


thumb

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...


thumb

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 औ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...


thumb

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोट...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...


thumb

मधुमक्खी पालन:कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...


thumb

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...