जिले के किसानों के हित में पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण व वाचन अभियान शुरू

Posted On:- 2026-03-14




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराने तथा राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा जिले भर में निःशुल्क बी-1 (खसरा नकल) वितरण एवं वाचन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की प्रमाणित प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलों में राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और पटवारी गांव-गांव जाकर बी-1 का वितरण कर रहे हैं। साथ ही ग्राम स्तर पर बी-1 का वाचन (पढ़कर सुनाने) भी किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनके भूमि अभिलेखों की स्पष्ट और सही जानकारी मिल सके। वाचन के दौरान यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उसे नियमानुसार सुधारने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकेगी।

इस पहल से किसानों को नामांतरण, बैंक ऋण, फसल बीमा तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करें और अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान किसानों को उनके भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने गांव में आयोजित बी-1 वितरण एवं वाचन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करें और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।




Related News
thumb

आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...


thumb

‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव

शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...


thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...