नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का आपसी सहमति से हुआ निराकरण

Posted On:- 2026-03-14




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अंतर्गत किया गया। यह लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा, बीजापुर तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के साथ-साथ तीनों राजस्व जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर के राजस्व न्यायालयों में एक साथ आयोजित की गई।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्याय सदन के सभा कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान होता है, जिसमें किसी भी पक्षकार की हार नहीं होती। इससे पक्षकारों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहता है तथा वैमनस्यता और शत्रुता समाप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा नेशनल लोक अदालत में गठित विभिन्न खंडपीठों का निरीक्षण भी किया गया।




Related News
thumb

आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...


thumb

‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव

शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...


thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...