रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित विशाल नगर इलाके के एक फार्महाउस में आयोजित कथित हुक्का पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बिना अनुमति प्राइवेट पार्टी आयोजित किए जाने और नशे के खुलेआम सेवन के आरोप सामने आए हैं।
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हुक्का पीते दिख रहे हैं, वहीं फिल्मी गानों पर रील बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित की गई थी, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो के आधार पर पार्टी आयोजकों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति भीड़ जुटाने और नशे के सेवन जैसे नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में फार्महाउस और प्राइवेट पार्टियों के नाम पर चल रही अवैध गतिविधियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा और कबरटोला का दौरा किया।
युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई की ओर से सार्वजनिक दशहरा पर्व का 31वां आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 हाई स्कूल दशहरा मैदान, भिलाई ...
नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
स्पात कर्मचारी को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई नगर (पंजीयन क्रमांक-1796, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के मतदाताओं की प्रथम सूची का प्...
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ की ओर से उत्तर भारतीयों के लिए ट्रेन परिचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर एक ...
भिलाई-चरौदा नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।