जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थिंक बी (बिल्डिंग बैटर बस्तर) द्वारा एक महत्वपूर्ण एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन किया जा रहा है। एक्सप्लोरिंग बस्टर्स पोटेंशियल की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम कल 16 अप्रैल को कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित थिंक बी केंद्र में सुबह 10ः30 बजे से शुरू होगा।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता देश के जाने-माने विशेषज्ञ अभिनव खंडेलवाल की उपस्थिति है, जो आईपीओ एडवाइजरी, प्री-आईपीओ और प्राइवेट इक्विटी जैसे वित्तीय क्षेत्रों का लंबा अनुभव रखते हैं। सत्र के दौरान श्री खंडेलवाल स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे, जहाँ वे बस्तर के पारंपरिक व्यवसायों में आधुनिक निवेश और स्केलेबिलिटी के गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य फोकस बस्तर के तीन प्राथमिक क्षेत्रों पर्यटन, वन एवं कृषि प्रसंस्करण, और कला एवं शिल्प पर रहेगा। यह 90 मिनट का सत्र दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें बस्तर के उभरते उद्यमियों को वित्तीय विशेषज्ञों से जुड़ने और अपने व्यापारिक मॉडलों को और अधिक प्रभावी बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...
शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...
बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...