सहकारिता क्षेत्र को मिली नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री साय ने 515 पैक्स सोसाइटी का किया वर्चुअल शुभारंभ

Posted On:- 2026-04-16




बस्तर संभाग में बने 39 नए सोसाइटी

जगदलपुर (वीएनएस)।सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्रियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेशभर में 515 नवीन पैक्स सोसाइटी का वर्चुअल शुभारंभ किया, जहां सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप पश्चिम बंगाल से वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर संभाग में कुल 39 नए पैक्स सोसाइटी का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें।

जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बैंक के समस्त पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बने। बैंक पदाधिकारियों ने इसे सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि नई पैक्स सोसाइटी और लैम्प्स के माध्यम से किसानों को ऋण, बीज, खाद एवं अन्य आवश्यक सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी। इससे न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान बैंक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल सहकारिता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप कोंडागांव के अनंतपुर लैम्प्स से वर्चुअली शामिल हुए। जगदलपुर स्थित जिला सहकारिता केन्द्रीय बैंक में प्रमुख रूप से बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक विनोद बुनकर, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह ध्रुव एवं अतिरिक्त प्रबंधक एसए रजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

आखातीज में पहले मूक पशुओं को चारा पानी, फिर त्यौहार मनाएँगे

आखातीज पर्व के अवसर पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के जीवन की घ...


thumb

‘आशा किरण सम्मान’ से सम्मानित हुए माधव लाल यादव

शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा और सरजू बांधा मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्ण मित्र फाउंडेशन के प्रद...


thumb

सामान्य सभा की बैठक 24 को

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सामान्य सभा की बैठक 24 अप्रैल शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला प...


thumb

बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक...

बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम एवं ’नियद नेल्लानार 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई...


thumb

एसआईएस लिमिटेड द्वारा जिले में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

जिले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा जवानों के पंजीय...


thumb

प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर प्रदान करने के...

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों को 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी...