कवर्धा को मिला चौपाटी, 60 परिवारों को मिला स्थायी रोज़गार

Posted On:- 2026-04-20




कवर्धा (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की लागत से सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का निर्माण किया गया है। इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई गई, जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया जा सका।

उन्होंने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी। इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा। स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

एक ही स्थान पर मिलेगा हर प्रकार का व्यंजन
नव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा, बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा।



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेट...

राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक ल...


thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।