पंजाब की अजेय बढ़त तो कोलकाता ने 6 हार के बाद खोला जीत का खाता

Posted On:- 2026-04-20




दो दिन में डबल डेकर मैच से अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर

- एकान्त प्रिय चौहान

आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां किंग्स इलेवन पंजाब (पीबीकेएस) ने 6 मैचों में 5 जीत कर 11 अंकों के साथ नंबर वन पर है, वहीं 6 मैचों की लगातार हार के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स ने एक जीत के साथ अपना खाता खोला है। पंजाब और कोलकाता दोनों ही टीमों के एक-एक मैच बारिश से रद्द हो गया था। इसलिए एक-एक अंक दोनों के खाते में आए। इस तरह 5 जीत के साथ 11 अंक के साथ पंजाब किंग्स नंबर वन पर है, और प्लेऑफ  में उसकी जगह करीब-करीब पक्की हो गई है।  वहीं कोलकाता 3 अंक के साथ नौवें नंबर पर आ गई है। सबसे खराब स्थिति अभी मुंबई इंडियंस (एमआई) की है, जिसने पांच में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है और 2 अंक के साथ दसवें नंबर पर है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 29वां लीग मुकाबला (19 अप्रैल को) न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से पराजित किया। इस तरह पंजाब की टीम इस सीजन 5वीं जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई।  इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उनकी तरफ  से ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने पारी के 13वें ओवर में शानदार 5 छक्के लगाकर तबाही मचाई और 13वें ओवर में ही 32 रन जोड़ लिए।

शतकीय पारी से चूके प्रियांश-कोनोली 

सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की 37 गेंद में 93 रन की अर्धशतकीय पारी और कूपर कोनोली (87 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से पंजाब किंग्स ने मुकाबले को पहले ही एकतरफा कर दिया था। पंजाब के युवा बल्लेबाज प्रियांश ने अपनी पारी के दौरान नौ छक्के और चार चौके लगाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। पंजाब ने इस मैच में 254 रनों के साथ सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी अपने नाम कर लिया है।  लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों ने कोशिश पूरी की, लेकिन कामयाब नहीं हुए और टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन बनाकर आउट हो गई। 

रिंकू-अनुकूल ने दिलाई कोलकाता को पहली जीत

वहीं इससे पहले आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता और राजस्थान के बीच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों के बाद अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही। इसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  खेले गए को 4 विकेट से अपने नाम किया है। इस मैच में राजस्थान की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया है। केकेआर जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 5 के स्कोर तक अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद जब 85 के स्कोर पर कोलकाता ने अपना छठा विकेट गंवाया तो उसके बाद उनके लिए जीत की राह काफी मुश्किल दिख रही थी। यहां से रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने मिलकर 7वें विकेट के लिए सिर्फ  37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी करने के साथ अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। रिंकू के बल्ले से इस मैच में 53 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं रॉय ने नाबाद 29 रन बनाए। 

कोलकाता को प्लेऑफ  के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हालांकि अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। केकेआर को आईपीएल 2026 में 7 और मैच खेलने हैं। अगर टीम इन सभी मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहती है तो उनका प्लेऑफ  में जाना तय हो जाएगा। अगले 7 मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद अंत में उनके खाते में कुल 17 अंक हो जाएंगे। प्लेऑफ  के लिए इतने अंक काफी होते हैं। अगर केकेआर को इस दौरान एक भी हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, टीम 15 अंक होने के बावजूद प्लेऑफ  के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

अंक तालिका में पंजाब किंग्स टॉप पर

पंजाब किंग्स की टीम इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर चल रही है। इसके बाद आरसीबी और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के आठ-आठ अंक हैं। आरसीबी बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे और राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर काबिज है। एसआरएच, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के छह छह अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद नंबर चार, दिल्ली कैपिटल्स पांच और गुजरात टाइटंस नंबर छह पर है। सीएसके और एलएसजी के बराबर चार-चार अंक हैं। केकेआर और मुंबई की हालत तो और भी खराब है। केकेआर के पास सात मैचों के बाद तीन अंक हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के 5 मैचों के बाद ही अंक हैं।




Related News
thumb

मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से हराकर आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर

भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुका...


thumb

आईपीएल-२६-कौन सी टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, कौन होगा बाहर? देखें पूरा...

39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की ...


thumb

पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहनत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया।


thumb

अभिषेक की आंधी में उड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड

आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अ...


thumb

केकेआर ही नहीं ये टीमें भी झेल चुकी हैं लगातार हार का दंश

आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...