अभिषेक की आंधी में उड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड

Posted On:- 2026-04-22




टी20 में नाबाद 135 रन बनाकर हासिल किया खास मुकाम

- एकान्त प्रिय चौहान

आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 68 गेंदों में 135 रनों की शानदार नाबाद पारी के बल पर 242/2 रनों का लक्ष्य दिल्ली के समक्ष रखा था। इसके जबाव में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 195 रन ही बना सकी और हैदराबाद ने 47 रनों से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ हैदराबाद अब अंक तालिका में तीसरे नंबर का काबिज हो गई है। हैदराबाद ने अब तक (21 अप्रैल) 7 मैच खेले हैं और 4 मैच जीतकर 8 अंक अर्जित किया। वहीं दिल्ली कैपिटल की बात करें तो 6 मैच खेलकर 3 हार के साथ 6 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। हैदराबाद और दिल्ली के इस मैच में अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिली और सिर्फ बाऊंड्री के सहारे शतक बना लिया। अभिषेक ने 10 छक्के और 10 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया और नाबाद 135 रन बनाए। इसके साथ ही अभिषेक की इस आंधी में कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी उड़ गए। वे आईपीएल इतिहास में पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

क्रिस गेल का रिकार्ड अब तक कोई तोड़ नहीं पाया

आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ  आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रन की वह पारी आती है जिसने 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया था। वहीं अभिषेक ने शर्मा 2025 में 141 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, चौथे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 2022 में नाबाद 140 रन बनाए थे। अभिषेक के नाम अब पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने का कीर्तिमान भी जुड़ गया है। जो उन्होंने आईपीएल 2026 में नाबाद 135 रन बनाए।

अभिषेक के नाम दर्ज हुआ एक ही पारी में 130 से ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड 

टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और आरोन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। 

अभिषेक ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

यह अभिषेक का टी20 में 9वां शतक रहा। विराट कोहली ने भी अब तक अपने टी20 करियर में 9 शतक लगाए हैं, लेकिन दोनों की पारियों में बहुत बड़ा फर्क नजर आता है। अभिषेक ने सिर्फ 184 पारियों में 9 शतक पूरे किए, जबकि कोहली ने 403 पारियों में 9 टी20 शतक लगाए हैं। दोनों के बीच कुल 219 पारियों का फर्क है। इस तरह अभिषेक ने कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

धोनी भी छूटे पीछे

31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के जमकर धुनाई करते हुए अभिषेक ने 47 गेंदों में 9 छक्के और 10 चौकों की मदद से आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही वह 50 गेंदों के भीतर सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शुमार होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक शर्मा ने अपनी 135 रनों की शतकीय पारी में 10 बेहतरीन छक्के जड़े और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। 10 छक्के जड़ते ही अभिषेक ने न केवल टी20 क्रिकेट में 350 से ज्यादा छक्के जडऩे का कारनामा किया, बल्कि भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। अब अभिषेक सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। 

टी20 क्रिेकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय में नंबर वन पर रोहित शर्मा - 555, दूसरे नंबर पर विराट कोहली - 443, तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव - 423, चौथे नंबर पर संजू सैमसन - 405, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा - 351 और छठवें नंबर पर एमएस धोनी - 350 हैं।

अभिषेक शर्मा ने जमाया ऑरेंज कैप पर कब्जा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने इस सीजन अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं। इस मैच से पहले तक अभिषेक नाम टॉप-10 में भी नहीं था, लेकिन शतकीय पारी खेलकर उन्होंने इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन का नाम है, क्लासेन ने इस सीजन अब तक 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम है। उन्होंने पांच मैचों में 365 रन बनाए हैं। शुभमन के बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। विराट ने अब तक इस सीजन में 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं। वहीं पांचवें नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम है, इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के जारी सीजन में अब तक 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं।  

अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान

हैदराबाद की जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स को एक स्थान का नुकसान हुआ है। आरआर ने भी अब तक 6 मैच खेलकर चार जीते हैं और उसके भी आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे पीछे कर दिया है। इसलिए एसआरएच की टीम नंबर चार पर चली गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच हारकर भी नंबर पांच पर है। उसके पास छह अंक हैं। जीटी के पास भी छह अंक हैं, इसलिए वो नंबर छह पर है। मुंबई इंडियंस, सीएसके और एलएसजी के पास चार चार अंक हैं। ये टीमें आने वाले कुछ और मैच हारी तो फिर उनके लिए टॉप 4 में जाना काफी मुश्किल हो जाएगा। केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स सात मैच खेलकर भी उसके पास केवल तीन ही अंक हैं। 




Related News
thumb

पंजाब की अजेय बढ़त तो कोलकाता ने 6 हार के बाद खोला जीत का खाता

आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक...


thumb

केकेआर ही नहीं ये टीमें भी झेल चुकी हैं लगातार हार का दंश

आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...


thumb

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम...


thumb

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने...

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...


thumb

'विराट' ने रोका 'वैभव' का सबसे तेज शतक

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...