आवासीय खेल अकादमी में चयन के लिए 28 अप्रैल से खेलों का ट्रायल

Posted On:- 2026-04-27




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीेएनएस)। जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रायपुर स्थित आवासीय खेल अकादमी में विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जाएगा।  प्रभारी खेल अधिकारी ने जानकारी दी कि हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका), फुटबॉल (केवल बालिका), वेटलिफ्टिंग (बालक-बालिका) व एथलेटिक्स (बालक-बालिका) खेलों में प्रवेश के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। 

तीरंदाजी, फुटबॉल व वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रायल 28 से 29 अप्रैल तक, हॉकी व एथलेटिक्स के लिए 30 अप्रैल से 01 मई तक ट्रायल होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा, भोजन, बीमा, खेल किट एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए कलेक्टोरेट सारंगढ़ में कौशल ठेठवार सहायक खेल अधिकारी से मोबाइल नंबर 9977115799 पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

किसी भी कानूनी लड़ाई में स्वयं को कमजोर न समझें : न्यायाधीश हिमांशु...

श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दि...


thumb

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधु...


thumb

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस पर जनजागरण अभियान

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25...


thumb

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख, पढ़ाई के साथ मिला ...

छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपु...


thumb

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफर

प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजन...


thumb

कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं क...

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव...