सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिच्छा में कथित अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने शासकीय भूमि और सार्वजनिक रास्ते के पास शौचालय का गड्ढा खोदे जाने का विरोध करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के शासकीय शिक्षक बुधराम पटेल द्वारा सीसी रोड किनारे और गली-मोहल्ले के बीच शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। इससे आसपास के लोगों में गंदगी, प्रदूषण और आवागमन में बाधा की आशंका बढ़ गई है।
मामले को लेकर गांव के सरपंच, पंच और मोहल्लेवासियों ने पंचायत, पटवारी, तहसीलदार और थाना में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक भूमि के समीप इस प्रकार का निर्माण भविष्य में बड़े विवाद का कारण बन सकता है।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया है। वहीं तहसीलदार द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रैवल्स कार्यालय से नोटों से भरे तीन...
राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई।
कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ...
छत्तीसगढ़ राज्य वनों से आच्छादित राज्य है, यहां के वनों में निवासरत परम्परागत वैद्यों के वनौषधियों का ज्ञान इसे और समृद्धशाली बनाता है। परम्परागत व...