रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रैवल्स कार्यालय से नोटों से भरे तीन बोरे जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बरामद बोरों में 10, 20 और 50 रुपये के नोट भरे हुए थे। फिलहाल डीआरआई की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में नकली नोटों और संदिग्ध लेन-देन की सूचना डीआरआई को मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने बुधवार दोपहर अचानक छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसे तीन बोरों में भरकर रखा गया था। जांच एजेंसियों ने तुरंत नोटों को जब्त कर लिया और उन्हें अपने साथ जांच के लिए ले गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह रकम पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता निवासी बिस्वाल नामक व्यक्ति द्वारा यह रकम दिल्ली निवासी कमल किशोर गुप्ता को भेजी जा रही थी। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में छोटे नोटों को एक राज्य से दूसरे राज्य भेजने के पीछे क्या उद्देश्य था, इसे लेकर जांच एजेंसियां गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
डीआरआई की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद रकम का इस्तेमाल कहां और किस काम में किया जाना था। साथ ही नोटों की वैधता, स्रोत और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त की गई करंसी पर आरबीआई की सील और मुहर भी मिलने की बात सामने आई है।
मामले में हंस ट्रैवल्स के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल राजधानी में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से सनसनी फैल गई है।
राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही...
राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई।
कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ...
छत्तीसगढ़ राज्य वनों से आच्छादित राज्य है, यहां के वनों में निवासरत परम्परागत वैद्यों के वनौषधियों का ज्ञान इसे और समृद्धशाली बनाता है। परम्परागत व...