रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर जैसे सामान मिले हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह बैग विनय देवांगन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो कथित रूप से एक कांग्रेस नेता का रिश्तेदार है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।
मितानिन के घर रखा गया था बैग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रावाभाठा इलाके में रहने वाली मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम विनय देवांगन बैग लेकर पहुंचा था। उसने कुछ देर के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बैग को लेकर संदेह होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार सुबह बैग खोलकर जांच की गई, जिसमें संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घर में मौजूद लोगों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हंस ट्रैवल्स कार्यालय से नोटों से भरे तीन...
कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ...
छत्तीसगढ़ राज्य वनों से आच्छादित राज्य है, यहां के वनों में निवासरत परम्परागत वैद्यों के वनौषधियों का ज्ञान इसे और समृद्धशाली बनाता है। परम्परागत व...