रायपुर (वीएनएस)। हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार का सालाना उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से निकाला गया जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई।
आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए। गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी ग्रुप ने शानदार नात पेश की।
असलम रायपुरी ने कव्वाली से समा बांधा
शहर के उभरते युवा कव्वाल असलम रायपुरी ने जब पुकारो मेरे मौला को पुकारो की बदल जाएगी किस्मत मेरी, तेरे इश्क में भूल चुका हूं खुद को नजर में कोई और सूरत बसती नहीं चांद शाह बाबा , मै बलहारी जाऊ चांद शाह बाबा के और नज़र उठायू तो आए नजर गरीब नवाज़ जैसी कवाली पेश की तो जायरीन देर रात तक उनके कलाम में खोए रहे । देर रात तक कव्वाली और खुदा रसूल की शान में उन्होंने कलाम पेश किए। कुल शरीफ की फातिहा में इमाम साहब ने आस्ताने में मौजूद जायरीनों के साथ, देश प्रदेश के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ की।
उर्स पाक में सभी मजहबों के जायरीन अपनी आस्था के फूल चढ़ाने शिरकत कर रहे है मन्नत मांग रहे है । यहां लंगर तबरूक बांटा जा रहा है । दरूद कुरान खानी पेश की जा रही है। यह उर्स पाक कौमी एकता की मिसाल है । जहा बाबा सभी के लिए दुआ कर रहे है । यह उर्स रविवार तक चलेगा जहा सभी जायरीनों के लिए दस्तार बंदी की रस्म अदा की जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, कैम्पियन स्कूल परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्...
भूमि बंटवारे के एवज में कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद अहिवारा तहसील में पदस्थ पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से नि...
खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के गौ आधारित अनुसंधान एवं प्राकृतिक कृषि संबंधी कार्यों को अंतरराष्ट्रीय शोध मंच तक पहुंच मिली है
राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लापता हुए 2 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को ...