प्रधानमंत्री के जैविक खेती संदेश का मनोहर गौशाला ने किया स्वागत

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील का खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला ने स्वागत किया है। गौशाला प्रबंधन ने इसे पर्यावरण संरक्षण, किसानों की आय और मानव स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया है।

मनोहर गौशाला के प्रबंध ट्रस्टी अखिल जैन ने कहा कि संस्था पिछले करीब 15 वर्षों से गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गौमूत्र और पारंपरिक भारतीय कृषि ज्ञान पर आधारित “फसल अमृत” तथा गोबर से तैयार “ऑर्गेनिक गोल्ड” जैसे उत्पाद किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौशाला द्वारा किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ गौ आधारित उत्पादों का निःशुल्क वितरण और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य किसानों को रसायनमुक्त खेती की ओर प्रेरित करना और भूमि की उर्वरा शक्ति को संरक्षित रखना है।

अखिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, मानव स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे देशभर में जैविक और प्राकृतिक खेती को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की पारंपरिक गौ आधारित कृषि व्यवस्था भविष्य में टिकाऊ और स्वस्थ खेती का मजबूत आधार बन सकती है।



Related News
thumb

AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा

वाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है।


thumb

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन

रायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9-10 मई को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चौंपियनशिप का सफल आयो...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 11 नर्सों को स...

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों की 11 नर्सों को सम्मानित किया गया।


thumb

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा संविधान जागरूकता पर व्याख्यान 13 जून को

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक 10 मई को होटल बावर्ची में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश...


thumb

पीएम मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर साइकिल से कार्यालय पहुंचे कबीरध...

कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प...


thumb

'बस्तर आइडल 2026' में रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने जूनियर कैटेगरी में...

राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता "बस्तर आइडल 2026" का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण, जगदलपुर...