केरल का सीएम तय नहीं कर पाना भी नाकामी है

Posted On:- 2026-05-12




सुनील दास

राजनीति में दूसरे को नाकाम बताना बहुत ही आसान काम होता है कुछ नहीं करना पड़ता मौका मिलता है एक बयान जारी करना पड़ता है कि पीएम नाकाम हो गए हैं। राहुल गांधी यही करते हैं जब भी उनको बोलने का मौका मिलता है तो वह पीएम मोदी को हर मामले में नाकाम बताने का प्रयास करते है लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह दूसरों का नाकाम बताएंगे तो दूसरे भी उनको नाकाम बताएंगे और उनकी २० साल की राजनीति में नाकामी को गिनांएंगे भी।लोग तो कहेंगे भी कि राहुल गांधी जिस पद पर हैं और रहे हैं उस पर वह नाकाम रहे हैं। वह अध्यक्ष थे तो कांग्रेस को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी उनकी थी और वह कांग्रेस को चुनाव नहीं जिता पाए। अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया ताकि फिर कांग्रेस चुनाव हारे तो उनको इसके लिए कोई दोषी न बताए।

संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं और इस देश में कांग्रेस के नेताओं को छोड़कर शायद ही कोई यह स्वीकार करेगा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में सराहनीय काम किया है। ज्यादातर लोग तो यही मानते हैं कि राहुल गाधी ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा कम की है।संसद में उन्होंने जो कहा है और किया है उससे नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा कम हुई है। वह खुद को नीति नियमों से परे मानते हैं और जो कह दिया वही सही,जो कर दिया वही सही मानते हैं। राहुल गांधी अघोषित विपक्ष के नेता भी है और उनके नेतृत्व में विपक्ष की साख गिरी है। विपक्ष एकजुट होेने की जगह बिखर गया है। कई राज्यों में विपक्षी दलों की हार का कारण विपक्षी दलों की साख गिरना भी है।

कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे हैं लेकिन कांग्रेस के सारे फैसले राहुल गांधी करते हैं और उनके गलत फैसले का खामियाजा कांग्रेस को राज्यों में भुगतना पड़ता है। कांग्रेस चुनाव हारती है और राहुल गांधी इसके लिए खुद को दोषी नहीं मानते हैं। कांग्रेस चुनाव के बाद चुनाव हारती जाती है और कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी इसकी जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। चुनाव हारना उनकी नाकामी है लेकिन वह उसके लिए बहाने बनाते हैं यानी दूसरों को दोषी बताते हैं। वह चुनाव आयोग को कांग्रेस की हार का कारण बता देते हैं। अभी केरल में कांग्रेस चुनाव जीती है तो वहां चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है लेकिन बाकी जगह जहां कांग्रेस हारी है वहां चुनाव आयोग ने अच्छा काम नहीं किया है।

वह पीएम मोदी को नाकाम बताते हैं कि वह देश नहीं चला पा रहे हैं, देश तो बहुत बड़ा है, राहुल गांधी तो कांग्रेस पार्टी को ठीक से नहीं चला पा रहे है, पार्टी ठीक से नहीं चला पाने वाले नेता को देश चलाने वाले नेता की आलोचना नहीं करनी चाहिए।देशहित में पीएम मोदी फैसले लेते रहे हैं और आगे भी लेते रहेंगे।वह कोई फैसला करते हैं तो जनता मानती हैं कि पीएम मोदी ने देश हित मे यह फैसला किया है। राहुल गांधी तो कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता होने के बाद भी केरल में सीएम कौन होगा इसका फैसला नहीं कर पा रहे है जबकि यह फैसला उनको ही करना है।चार मई रिजल्ट आने के बाद भाजपा बंगाल,असम,पुड्डुचेरी मे सीएम तय कर चुकी है,सीएम शपथ ले चुके है और राहुल गांधी केरल सीएम का फैसला नहीं कर पा रहे हैं,यह उनकी नाकामी है।

इससे पहले भी वह छत्तीसगढ़ में सीएम का फैसला इस तरह किए थे कि अगले चुनाव मे कांग्रेस की हार का एक कारण ढाई ढाई साल सीएम का आलाकमान का फैसला माना जाता  है।कर्नाटक में भी आलाकमान यानी राहुल गांधी यही किया और वहां शिवकुमार व सिध्दारमैया आए दिन सीएम पद के लिए एक दूसरे के सामने खड़े हो जाते हैं। केरल में आलाकमान फिर वही गलती कर सकता है जो उसने छत्तीसगढ़ व कर्नाटक में की है। एक बड़े नेता की उपेक्षा क दूसरे अपने करीबी नेता को सीएम बनाने की गलती।एक चुनाव के बाद आलाकमान की गलती का खामियाजा हारकर कांग्रेस उसी राज्य में अगले चुनाव में भुगतती है। सत्ता मिलते हैं कि उसको गंवाने वाली गलती करने में कांग्रेस आलाकमान को कोई मुकाबला नहीं है।



Related News
thumb

केरल मेें सतीशन सीएम मतलब परिवार की नहीं चली

कांग्रेस की राजनीति परंपरा में परिवार की इच्छा अब तक अंतिम मानी जाती रही है। परिवार की इच्छा पूरा करना कांग्रेस नेताओं का पहला और अंतिम काम हुआ करत...


thumb

संकट के समय तो देश में यही किया गया है.....

.विश्व में कोई संकट आता है तो उससे दुनिया के सारे देश प्रभावित होते हैं और उससे बचने के लिए सभी वही उपाय करते हैं जो किया जाना चाहिए। लोगों से सभी ...


thumb

वामदलों,कांग्रेस ने ममता के एकता प्रस्ताव को नकारा

जब भी भाजपा चुनाव जीत जाती है और विपक्ष में रहने वाला सत्तारूढ़ दल चुनाव हार जाते हैं तो हारे हुए दलों को लगता है कि विपक्षी एकता न होने के कारण चु...


thumb

टीवीके सरकार पांच साल चले तो अच्छा है

तमिलनाडु में टीवीके के सीएम के रूप में एक्टर विजय ने रविवार को शपथ ले ली है।शनिवार को उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उनके पास १२० विधायकों का समर्थन...


thumb

आपरेशन सिंदूर मजबूत भारत की प्रतिक्रिया है

जब कोई देश किसी गंभीर मामले में कुछ कहता है और कुछ करता है तो उसकी कहने व करने की प्रतिक्रिया से ही पता चलता है कि वह मजबूत देश है या कमजोर देश है।...