राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा डेंगू से बचाव के संबन्ध में लोगों को किया गया जागरूक

Posted On:- 2026-05-18




अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.एस.मार्को के निर्देशन में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘‘डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी जांच करें, देंखें, साफ करें, ढकें’’ थीम पर हुआ। इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम, बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोर्स रिडक्शन गतिविधि, नारा लेखन एवं विभिन्न प्रचार-प्रसार के माध्यम से डेंगू रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि डेंगू बीमारी वायरस से होने वाली बीमारी है जो कि मादा एडिस एजिप्टी मच्छर के द्वारा फैलता है। यह मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा रूके हुये साफ पानी में अण्डे देती है, इससे बचाव हेतु अपने घर के आस-पास गड्ढे, कूलर, गमले, नारियल के खोल, फ्रिज ट्रे, टायर, अनुपयोगी बर्तन में पानी जमा ना होने दें। निस्तारी योग्य पानी में लार्वीसाइड का उपयोग करें, कूलर का पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर दुबारा उपयोग करें एवं मच्छरदानी का उपयोग करें। डेंगू के लक्षण के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इसमें बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, शरीर में लाल चक्ते, जोड़ों में दर्द, आँख घुमाने पर आँखों के पीछे दर्द होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रारंभिक जांच के लिये जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आर.डी.टेस्ट किट द्वारा निःशुल्क जांच किया जाता है तथा डेंगू प्रकरण की पुष्टि हेतु राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में एलाईजा जांच की सुविधा उपलब्ध है।




Related News
thumb

छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्...

विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...


thumb

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों का उज्ज्वल भ...

शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और ब...

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...


thumb

केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा म...

केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते...


thumb

कोसलनार-1 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, 186 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ ...

भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर ...


thumb

संघर्ष से सम्मान तकः पक्के घर ने बदली लिंगु कुडमुल की जिंदगी

कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरक...