अम्बिकापुर (वीएनएस)। शिक्षा विभाग सरगुजा द्वारा सत्र 2026-27 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों में आर.एल. मिश्रा प्राचार्य, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य, जय प्रकाश चैबे प्राचार्य, विष्णु प्रसाद पैंकरा प्राचार्य, स्नेहलता सिन्हा प्राचार्य, शशिधर पाण्डेय व्याख्याता, नार सिंह प्रधान पाठक, जय श्रीराम लकड़ा प्रधान पाठक, बजरु कुजूर प्रधान पाठक, तेलेस्फोर खेस्स प्रधान पाठक, अजय श्रीवास्तव प्रधान पाठक, राम भरोष यादव प्रधान पाठक, जोवाकिम केरकेट्टा प्रधान पाठक, धनेश्वरी कुजूर प्रधान पाठक, रामकुमार गुप्ता शिक्षक एवं बैजनाथ बड़ा शिक्षक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए गए। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह को भावनात्मक एवं गरिमामयी वातावरण प्रदान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों को उनके समस्त स्वत्वों का भुगतान सेवा निवृत्ति तिथि पर ही सुनिश्चित करते हुए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सफल एवं ससम्मान सेवाकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग हर सम्भव सहयोग हेतु तत्पर रहेगा।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...
शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते...
भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर ...
कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरक...