कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन में मोबाइल पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला कोण्डागांव द्वारा किया गया, जिसमें कुल 36 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, वहीं 02 हितग्राहियों का नवीनीकरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना सहित श्रमिकों के कल्याण से संबंधित अन्य योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहा...
शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होती है। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलत...
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्र...
केंद्रीय विद्यालय बीजापुर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते...
भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसलनार-1 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लगातार कार्य कर ...
कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरक...