भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल एवं अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त जोन टीम के साथ साइकिल से प्रातः मॉडल टाऊन विनोबा नगर एवं जुनवानी स्थित एमजे कॉलेज के बगल में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान अधिक वर्षा होने पर क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए नाले का वॉल निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान एमजे कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री आवास के पास अतिक्रमण कर बाउंड्रीवाल निर्माण एवं गेट लगाए जाने का मामला सामने आया। नाला का सीमांकन करवाने पश्चात् कार्य करने कहा गया है। अतिक्रमण पर निगम आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुये तत्काल कार्रवाई करने कहा है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं ।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, स्वच्छता निरीक्षक अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 3415/अका./2026 दिनांक 14 मई 2026 के बाद, छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा नियु...
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन-2 वैशाली नगर के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर में संचालित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवा...
शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्...
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर,...