गंदगी मिलने पर आइसक्रीम फैक्ट्री पर 25 हजार का जुर्माना

Posted On:- 2026-05-19




भिलाई नगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन-2 वैशाली नगर के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर में संचालित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची।

निरीक्षण के दौरान कृष्णा फूड प्रोडक्ट नामक आइसक्रीम फैक्ट्री में कई कमरे, कार्यालय कक्ष, स्टोर रूम, डीप फ्रीजर रूम और निर्माण हाल पाए गए, जहां विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी। जांच के दौरान स्टोर रूम के एक कोने और एक डीप फ्रीजर में लगभग 200 कुल्फियां खराब और पिघली हुई हालत में बिखरी मिलीं। परिसर में जगह-जगह स्टिक और रैपर भी फैले हुए थे।

निगम टीम ने तत्काल निर्माण स्थल की सफाई करवाई और खराब तथा पिघली हुई आइसक्रीम को पंचनामा तैयार कर जब्त किया। गंदगी पाए जाने पर संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

निगम अधिकारियों ने संचालक को मिक्सचर मशीन, डीप फ्रीजर, स्टोर रूम तथा निर्माण और पैकेजिंग स्थल को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सामग्री को शुद्ध और व्यवस्थित तरीके से उपयोग करने की समझाइश भी दी गई।

इस कार्रवाई में जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, वार्ड सुपरवाइजर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।



Related News
thumb

वनों को उजाड़ने वाले PMGSY विभाग पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीजापुर में वन मण्डल बीजापुर सामान्य के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र बीजापुर, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली एवं पामेड़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना...


thumb

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा जांच के दायरे में: रविवि में संकाय नेतृत्व नि...

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 3415/अका./2026 दिनांक 14 मई 2026 के बाद, छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा नियु...


thumb

निगम आयुक्त ने किया नाला चौड़ीकरण का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के नि...

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-01 नेहरू नगर क्षेत्र में चल रहे नाला रिटर्निंग वॉल एवं अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से नि...


thumb

पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन

शहर में गहराते जल संकट, बदहाल सफाई व्यवस्था, बिजली समस्या, लंबित पेंशन और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्...


thumb

ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर,...