रायपुर (वीएनएस)। विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। प्रदेश में चल रहे सालाना सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। इससे पहले पिछले दो वर्षों में इस दौरान कोई मंत्रिमंडल बैठक आयोजित नहीं हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बस्तर दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों और मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान हुई बैठकों के आधार पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश की तर्ज पर नई तबादला नीति को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और सुशासन को लेकर सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री साय आज शाम दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं।
भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगा...
आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है।
जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई।
जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है।