खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना

Posted On:- 2026-05-25




​भिलाईनगर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में मांस, मछली का विक्रय करने वाले और दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया।

​जोन-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 2,150 रुपये (इक्कीस सौ पचास रुपये मात्र) का जुर्माना वसूला गया। वार्ड 27 से इन्दू देवी सब्जी दुकान (गंदगी फैलाने पर) 300 रुपए, वार्ड 28 से सानिया गंदगी फैलाने पर 50 रुपए, वार्ड 29 से अभय सिंह गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 30 लोकराम से गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 31 कविता अहिर गंदगी फैलाने पर 100 रुपए, वार्ड 32 परस राम मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500रुपए, वार्ड 33 मो. शरीफ मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए एवं वार्ड 34 मो. सलमान मटन दुकान (गंदगी फैलाने पर) 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 2150 रुपए का जुर्माना लगाया गया है ।

निगम आयुक्त ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दुकानों और घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। मटन, चिकन या मछली विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों के दायरे में रहकर ही व्यापार करें और कचरे का निपटान सही तरीके से करें, अन्यथा आगे भी इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्च...

भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...


thumb

निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का...

आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है।


thumb

तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ स...

जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई।


thumb

सीएम विष्णुदेव साय कल लेंगे कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों के आसार

विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।


thumb

खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस का शिकंजा, सब्जियों के नीचे मिला गांजा

जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है।