जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक छोटा हर्ष अपने पिता मनोज कुमार श्रीवास की सैलून दुकान के बाहर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके पिता तत्काल नवागढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रातभर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।
इधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के गले से सोने का लॉकेट गायब होने का आरोप लगाया है।
परिवार का कहना है कि अस्पताल लाने के समय लॉकेट मौजूद था, लेकिन अगले दिन वह नहीं मिला।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल परिसर में लॉकेट गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगा...
आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है।
विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।
जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है।