भिलाई नगर (वीएनएस)। आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी सिलसिले में जोन 2 वैशाली नगर के अंतर्गत निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों का साइकिल से भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। सुबह-सुबह साइकिल पर निकले आयुक्त को देख जहां नागरिकों में कौतूहल रहा, वहीं प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
आयुक्त ने साइकिल से जोन-2 कार्यालय से शारदा विद्यालय रामनगर, गौरव पथ और गुरुनानक मार्केट होते हुए हेमु कल्याणी चौक से गोल मार्केट, राम जानकी मंदिर और वैशाली नगर थाना होते हुए दशहरा मैदान हनुमान मंदिर तक बारीकी से निरीक्षण किए।
तत्पश्चात हनुमान मंदिर सड़क-9 से सेंट जेवियर्स स्कूल, शांति नगर होते हुए सद्भावना चौक, जीरो रोड होते हुए भगत सिंह चौक (सांस्कृतिक भवन) तक फिर भगत सिंह चौक से पूर्व विधायक (स्व. भसीन जी) सड़क मार्ग होते हुए वापस जोन-2 वैशाली नगर कार्यालय पर इस निरीक्षण दौरे का समापन हुआ।
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने सड़कों की सफाई, नालियों की स्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था का कड़ा मुआयना किया। असमाजिक लोगों द्वारा कचरा में आग लगाया गया था, जिसे आयुक्त ने तत्काल बुझाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डों में नियमित साफ-सफाई और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रातःकालीन इस सायकल भ्रमण एवं वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित जोनल व वार्डों के स्वास्थ्य सुपरवाइजर गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे और दिशा-निर्देशों को नोट किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न केयर यूनिट आज छत्तीसगढ़ में गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए उ...
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगा...
जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई।
विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।
जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा जब्त किया है।