बड़ाकरौंजा शिविर में 15 गांवों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Posted On:- 2026-05-25




रायपुर(वीएनएस)।किसानों को केसीसी, विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और हितग्राहियों को मिली राहतमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को साकार करते हुए जशपुर जिले के ग्राम बड़ाकरौंजा में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 15 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस दौरान 08 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, 03 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता प्रमाण-पत्र, 14 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 4 किसानों को उर्वरक वितरित किए गए। साथ ही 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सुशासन तिहार इस दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

शिविर में टेकुल ग्राम के किसान अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें खेती-किसानी के लिए समय पर खाद-बीज उपलब्ध हो सकेगा और साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं रायगढ़ से आए जयेश कुमार मिंज को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब गांव स्तर पर ही आसानी से मिल रहा है।



Related News
thumb

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधि...

क्लस्टर स्तरीय शिविरों में जनजातीय गरिमा उत्सव : 11 हजार 500 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत स...


thumb

दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने...

कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त कर...


thumb

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर ही माइनिंग कार्य शुरू किया जाए : कलेक्...

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं...


thumb

बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज ज...


thumb

विद्यालयों में दिलाएं अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश : कलेक्टर क्षीर...

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए अधिक से अधिक ...


thumb

निर्माण कार्यों का समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं : कलेक्टर

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिल...