अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होगें स्वादिष्ट व्यंजन : विजय शर्मा

Posted On:- 2026-05-26




उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया मित्र मिलन चौपाटी का उद्घाटन

कवर्धा (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने सर्वसुविधायुक्त चौपाटी का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपस्थिति अतिथियों ने व्यवसायियों से फीता कटवाकर किया। उन्होनें चौपाटी लोकार्पण कर व्यापारियों के साथ उसके व्यवसाय को लेकर चर्चा करते हुए उज्जवल भविष्य व उत्तरोत्तर प्रगति की ओर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस नव निर्मित चौपाटी में शहर के 60 से अधिक फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान प्रदान किया गया।

अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होगें स्वादिष्ट व्यंजन : विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होनें लोकार्पण के बाद चौपाटी का अवलोकन किया गया तथा मंच से ही सुविधाओं की सराहना की गई। उन्होनें कहा कि नई चौपाटी में शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह स्थल न केवल खानपान के लिए, बल्कि परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनेगा। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चौपाटी स्टालों का किया निरीक्षण
नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का विजय शर्मा जी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विशेष रूप से गुपचुप, समोसा, सेव पुरी सहित अन्य लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद लिया और स्टाल संचालकों से आत्मीयता से संवाद किया। उन्होंने एक-एक ठेले पर जाकर न केवल व्यंजनों का स्वाद चखा, बल्कि वहां के व्यवसायियों के प्रयासों और उनके स्वादिष्ट पकवानों की खुलकर सराहना भी की। चौपाटी में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कवर्धा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में अव्यवस्थित रूप से फैल रहे फुटपाथ व्यापार को एक व्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। चौपाटी में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी। इस पहल से जहां एक ओर शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर फुटपाथ विक्रेताओं को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका का अवसर प्राप्त होगा। स्फुटपाथ विक्रेताओ ने भी इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। उन्होनें बताया कि नव निर्मित चौपाटी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शहरवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। इससे न केवल लोगों को विविध खान-पान का आनंद मिलेगा, बल्कि यह स्थान शहर के लिए एक नया फूड हब बनकर उभरेगा। इस चौपाटी के निर्माण से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी और यह स्थान आगे चलकर कवर्धा का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

लाटरी पद्वति से विक्रेताओं को मिला स्थान
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा की कवर्धा विधायक एवं छतीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशानुरूप छोटे व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यस्थापन हेतु लॉटरी पद्धति अपनाई गई, जिससे सभी पात्र विक्रेताओं को निष्पक्ष रूप से स्थान आवंटित किया गया है।



Related News
thumb

नदी में डूबने से मृत युवक के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता ...

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में लगातार संवेदनशील पहल क...


thumb

कृषि विभाग की योजना बनी सहारा, हिरादेवी साहू ने शुरू किया स्वरोजगार

धमतरी जिले के ग्राम भोंठाडीह की निवासी हिरादेवी साहू आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। कृषि को जीवन का आधार...


thumb

कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 72 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारिय...


thumb

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ...


thumb

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

शासन के निर्देशानुसार समय-सीमा की बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न विभागों की ...


thumb

खनिज विभाग ने रेत और चुना पत्थर के अवैध परिवहन में 36 वाहन किए जब्त

बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के संचालक एवं कलेक्टर बस...