रायपुर(वीएनएस)।बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के संचालक एवं कलेक्टर बस्तर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त 36 वाहनों को जब्त किया है।
खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित जांच दल ने उपनपाल, देवड़ा, कोडेनार, बड़ेआमाबाल, कोरपाल, बस्तर, खोरखोसा, बेलगांव, धरमपुरा, जगदलपुर, कुम्हरावंड, पिपलावंड, बजावंड, बडांजी, छापरमानपुरी, तारापुर एवं बनियागांव क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध रूप से गौण खनिज रेत एवं चुना पत्थर का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित परिवहनकर्ताओं, उत्खननकर्ताओं एवं भंडारणकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए।
चार भंडारणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई जारी
कार्रवाई के दौरान कुल 36 वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त चार भंडारणकर्ताओं के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1967 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस अभियान में खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा, सहायक खनि अधिकारी श्री जागृत गायकवाड, खनि निरीक्षक श्री अंकित पुरी, अनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे, नगर सैनिक श्री विजय कश्यप, श्री कृष्णा बघेल एवं श्री सहदेव बघेल सहित जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को चौपाटी स...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव...
सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराय...
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर ...
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्ष...