कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 72 आवेदन प्राप्त

Posted On:- 2026-05-26




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में कोमाखान तहसील के ग्राम भलेसर निवासी हेमनाथ सिन्हा ने अपनी भूमि बटांकन में सुधार के लिए आवेदन किया। इसी तरह टेमरी सरायपाली के प्रहलाद चौहान ने पट्टा की मांग के लिए, परसवानी निवासी कृष्णा साहू ने पीएम आवास के लिए, ग्राम पंचायत भलेसर के ग्रामीणजनों ने स्कूल पारा से 11 केवी विद्युत पोल हटवाने, सुनसुनिया बागबाहरा के दुलार सिंग टंडन ने अपने खेत के पास से पोल्ट्री फार्म हटवाने के लिए आवेदन किया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 550 बच्चों ने लिया भाग

खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को चौपाटी स...


thumb

सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत, 9 को वितरित किए गए ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन म...


thumb

सुशासन तिहार शिविर में ‘पंचायत दर्पण’ क्यूआर कोड बना आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव...


thumb

सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही कविता महत ने ज...

सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराय...


thumb

सुशासन तिहार से संवर रही आजीविका : देवमती को उन्नत बकरा पालन के लिए...

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर ...


thumb

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्ष...