एमसीबी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में लगातार संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित एक परिवार को शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ तहसील निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश खैरवार की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा गया। प्रकरण के परीक्षण उपरांत राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6 (क) (1) के अंतर्गत मृतक के वारिस हरदेव खैरवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। शासन द्वारा दी जाने वाली यह सहायता राशि आपदा की कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्वीकृत सहायता राशि का व्यय मांग संख्या-58 के मुख्य शीर्ष 2245-प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकलनीय होगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 01 मई से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को चौपाटी स...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन म...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव...
सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराय...
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर ...
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय कांकेर में 04 मई से 25 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्ष...