बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। नई पदस्थापनाओं के तहत कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय की पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर से संबद्धता समाप्त कर उन्हें थाना रतनपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजाक से थाना सकरी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली कार्यालय भेजा गया है।
निरीक्षक अवनीश पासवान को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना तखतपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को रक्षित केंद्र बिलासपुर से थाना अजाक भेजा गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...
आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...