हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों व स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण

Posted On:- 2026-05-29




बेमेतरा (वीएनएस)। शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे ’’सुशासन तिहार 2026’’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही आवश्यक सामग्री एवं दस्तावेज वितरित किए गए।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के आवासों की चाबियां, स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं लाभ भी वितरित किए गए। अपने सपनों के पक्के घर की चाबी प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है तथा कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि ’’आवास प्लस 2.0’’ के माध्यम से ऐसे पात्र एवं वंचित परिवारों का सर्वे एवं पंजीयन किया जा रहा है, जिन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आगामी समय में उन्हें भी योजना से जोड़कर पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देने का आग्रह किया।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।



Related News
thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...


thumb

सुशासन तिहार : 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 20 हितग्राहियों...

राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया ज...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने ग्राम संबलपुर में रंगमंच निर्माण कार्य का किया...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लाग...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने ग्राम बम्हनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का ...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरो...


thumb

बस्तर की माटी से निकलेगी खेल प्रतिभाएं, धरमपुरा में आवासीय खेल अकाद...

बस्तर की माटी से खेल प्रतिभाओं को तराशने का एक महा-अभियान शुरू हो चुका है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को खेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। कले...


thumb

तहसील लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते दो हाईवा जप्त

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त ...