वीर सावरकर जन्म जयंती पर आईटीआई बेरला में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

Posted On:- 2026-05-29




‘मेरा युवा भारत’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

बेमेतरा (वीएनएस)। महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बेरला में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ : 

समारोह का शुभारंभ मां भारती एवं वीर सावरकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजाया गया था, जहां उपस्थित युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं वीर सावरकर: एस.के. साहू :

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीआई बेरला के सुपरिटेंडेंट एस.के. साहू ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करने वाला अत्यंत सार्थक प्रयास है। सावरकर जी का फौलादी संकल्प, त्याग और देश के प्रति समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

काला पानी की यातनाओं और समाज सुधार के योगदान पर डाला गया प्रकाश : 

कार्यक्रम में ट्रेनिंग ऑफिसर्स बी.पी. देवांगन, मनीष वर्मा, प्रेम सागर नायक, चंद्रभूषण यादव, रेवेन्द्र वर्मा एवं सौरभ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने वीर सावरकर के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, अंडमान की सेल्युलर जेल में झेली गई कठोर यातनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्र जागरण के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सावरकर का जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण की ऐसी मिसाल है, जिससे आज के युवाओं को सीख लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों से तकनीकी दक्षता को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य से जोड़ने का आह्वान भी किया।

युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : 

कार्यक्रम में गेस्ट लेक्चरर्स प्रेम परितोष, नीलम कुमार वर्मा एवं थामेश देशमुख ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा अनुशासन, कौशल और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़ें तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आईटीआई बेरला के प्रशिक्षणार्थियों में दिखाई दे रहे उत्साह, समर्पण और सकारात्मक सोच की सराहना की।

देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा पूरा परिसर : 

समारोह के दौरान प्रेरणादायी व्याख्यान, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां तथा युवा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित विद्यार्थियों में देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर राष्ट्रभक्ति के वातावरण से सराबोर रहा तथा युवाओं ने राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प दोहराया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का समापन : 

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए संस्थान प्रबंधन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। उपस्थित सभी युवाओं ने वीर सावरकर के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




Related News
thumb

बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कले...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों...


thumb

सुशासन तिहार : 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और 20 हितग्राहियों...

राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया ज...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने ग्राम संबलपुर में रंगमंच निर्माण कार्य का किया...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 05 लाख रुपए की लाग...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने ग्राम बम्हनी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का ...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरो...


thumb

बस्तर की माटी से निकलेगी खेल प्रतिभाएं, धरमपुरा में आवासीय खेल अकाद...

बस्तर की माटी से खेल प्रतिभाओं को तराशने का एक महा-अभियान शुरू हो चुका है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को खेल के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगा। कले...


thumb

तहसील लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते दो हाईवा जप्त

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त ...