बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व किराना दुकान का शुभारंभ

Posted On:- 2026-05-30




अम्बिकापुर (वीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों का शुभारंभ ग्राम बतौली में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र एवं किराना दुकान का उद्घाटन जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल, एफपीओ की अध्यक्ष, सचिव, संचालक मंडल के सदस्यों तथा महिला समूहों की प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में डीएमएमयू नीरज नामदेव, डीपीएम राहुल मिश्रा, डीपीएम संदीप सोनी सहित एफपीओ सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने सभी इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित एवं प्रसंस्कृत उत्पादों जैसे चावल, दाल, साबुन एवं अन्य घरेलू उपयोग की सामग्रियों का अवलोकन किया तथा महिलाओं की मेहनत और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा संचालित ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं की आय वृद्धि और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृषि सामग्री केंद्र के निरीक्षण के दौरान एफपीओ की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों एवं महिला समूहों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों और विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

सिलाई एवं कपड़ा केंद्र के अवलोकन के दौरान महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की गई। अधिकारियों ने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि सखी, पशु सखी, पीआरपी एवं अन्य सामुदायिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर एफपीओ के संचालन, उत्पादों के विपणन, बाजार से जुड़ाव तथा महिला सदस्यों की आय वृद्धि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने एफपीओ को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, अधिकारियों, महिला समूहों, एफपीओ सदस्यों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला प्रशासन की पहल से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता के विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...