अम्बिकापुर (वीएनएस)। जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी में देखने को मिली है। प्रदेश में चल रहा 'सुशासन तिहार' सिर्फ एक प्रशासनिक शिविर नहीं, बल्कि माताओं और उनके नौनिहालों के लिए ’खाद्य सुरक्षा’ की गारंटी बनकर उभर रहा है।
ग्राम बेलदगी की निवासी सीतारानी लंबे समय से राशन कार्ड न होने के कारण चिंतित थीं। परिवार में तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और राशन कार्ड के अभाव में उन्हें भरण-पोषण तथा राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, सरकार का 'सुशासन तिहार' उनके परिवार के लिए संजीवनी बनकर आया। गाँव में जब सुशासन तिहार के तहत शिविर लगा, तो सीतारानी ने अपनी मांग को आवेदन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखी। प्रशासन द्वारा पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और बिना किसी विलंब के उनका नया राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।
हितग्राही ने व्यक्त की खुशी, शासन का जताया आभार :
बरसों की समस्या का पल भर में समाधान होने पर सीतारानी के चेहरे पर संतोष और खुशी की लहर थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मेरा राशन कार्ड नहीं बना था, जिसके कारण हमें खाने-पीने में बहुत दिक्कत हो रही थी। मेरे तीन बच्चे हैं, उनकी चिंता हमेशा सताती थी। लेकिन सरकार द्वारा चलाए गए ’सुशासन तिहार’ के दौरान मेरा राशन कार्ड बन गया है। अब मेरे परिवार को राशन मिलेगा और मुझे कोई परेशानी नहीं है। इस मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप ’सुशासन तिहार’ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। समाधान शिविर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होने से अब सीतारानी का परिवार एक सम्मानजनक और चिंतामुक्त जीवन व्यतीत कर सकेगा।
जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...
राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...