पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से मिल रही राहत

Posted On:- 2026-05-30




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घर में  5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है।

इस सोलर प्रणाली की कुल लागत ₹3.50 लाख आई, जिसमें से उन्हें शासन की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से स्थापना की लागत में उन्हें पर्याप्त राहत मिली।

जैन बताते हैंकृ “हमारे घर में हर महीने लगभग ₹4,000 से ₹5,000 तक बिजली बिल आता था। सोलर पैनल लगने के बाद आने वाले महीनों में इस खर्च से काफी हद तक राहत मिल रही है। इसका लाभ धीरे-धीरे दिखने लगा है।”

उन्होंने बताया कि  योजना के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की। पूरी प्रक्रिया सरल होने के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को स्वच्छ, सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है। जिले में भी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं।

जैन कहते हैं कि यह योजना आम परिवारों के लिए बड़ी मददगार हैकृ “अब हमें भारी बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगी, और घर में लगातार बिजली का उपयोग बिना बोझ के कर सकेंगे।”




Related News
thumb

शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छ...

जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर


thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...