शिविर में सैकड़ो ग्रामीण हुए लाभान्वित, दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र वितरित

Posted On:- 2026-05-30




हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई

जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर विकास खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत बोकी, बरटोली में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सामग्री वितरित किए। इस अवसर पर जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शिविर में लगभग 200 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें यथासंभव आवेदनों का निराकरण तत्काल सभा स्थल पर ही कर लिया गया। 

तीन ग्रामीणों को मिली खुशियों की चाबी  : 

शिविर में तारकेश्वर सिंह ,कमला देवी व कैलाश राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुशियों की चाबी मिली उन्होंने कहा की हमारे अपने पक्के घर का सपना साकार होते हुए देख के बहुत खुशी हो रही है। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किए। इसके अलावा आरा के पुरनापानी निवासी दिव्यांग सुरेंद्र राम को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। शिविर में 10 ग्रामीणों को राशन कार्ड, 6 ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड और 4 ग्रामीणों को खाद एवं 25 ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु फलदार वृक्षों के पौधे प्रदान किए गए एवं नारायणपुर चिटवारी के कृषकों को बी-1 प्रदान किया गया। इसके अलावा उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को  सम्मानित किया गया।




Related News
thumb

टेम्पू शिविर में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण का दिया ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं की जानकारी आम...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योज...


thumb

’सुशासन तिहार’ से जीवन में लौटी खुशहालीः ग्राम बेलदगी की सीतारानी क...

जब शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता के द्वार पहुँचता है, तो किस तरह एक गरीब परिवार का जीवन बदल सकता है, इसकी एक भावुक मिसाल लखनपुर विका...


thumb

सुशासन तिहार’ से साकार हो रहा मुख्यमंत्री का विजन : ग्राम बेलदगी के...

राज्य सरकार के ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों के समस्या का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति त...


thumb

बतौली महिला एफपीओ द्वारा कृषि सामग्री केंद्र, सिलाई-कपड़ा केंद्र व क...

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिले के बतौली महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (ए...