IPL जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, लिया आशीर्वाद

Posted On:- 2026-06-02




नई दिल्ली (वीएनएस)। विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अब दूसरा खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीधे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। 

आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का
विराट-अनुष्का ने वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम का दौरा किया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। अब अनुष्का और विराट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें विराट और अनुष्का आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात के बाद आश्रम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। 

लगातार प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते रहते हैं विरुष्का 
पिछले कुछ साल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन जाते रहे हैं और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते रहे हैं। यह कपल अक्सर अपने जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व के बारे में बात करता रहा है और कई धार्मिक और आध्यात्मिक समारोहों में एक साथ देखा गया है।

अनुष्का ने मनाया आरसीबी की जीत का जश्न 

आरसीबी के लगातार दूसरे आईपीएल खिताब जीत के बाद अनुष्का ने मैदान पर और मैदान के बाहर भी जश्न मनाया गया। इसमें अनुष्का के सोशल मीडिया पोस्ट और डांस वीडियो भी शामिल थे।

आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की है।



Related News
thumb

स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में सोमवार को स्वीडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा। मॉन्टेरी स्टेडियम में खेले गए ...


thumb

भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने मंगलवार को एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 में पूल 'ए' के अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।


thumb

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खे...


thumb

प्रज्ञानंद ने जीता साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में...


thumb

कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते प...