यातायात सुविधा और नागरिक मनोरंजन को मिलेगा नया आयाम, कलेक्टर ने लिया जायजा

Posted On:- 2026-06-03




धमतरी (वीएनएस)। जिले में आधुनिक एवं सुरक्षित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर की प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा कांटा तालाब परिसर में विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रारंभिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत सड़क किनारे आवश्यक पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। निर्माण कार्य जून माह के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह से तीव्र गति से प्रारंभ होने की संभावना है।

इसी प्रकार सिहावा चौक से कोलियारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई की सड़क को फोरलेन के रूप में उन्नत किए जाने पर भी कलेक्टर ने कहा कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी, आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित हो सकेगा।सड़क चोड़ीकरण इस तरह किया जा रहा है दोनों तरफ़ पाथ वे होंगे। भविष्य में पेयजल की पाइप लाइन  की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसकी भी पहले से समुचित व्यवस्था की जाएगी । ताकि सड़क को खोदने से बचा जा सके।

कलेक्टर मिश्रा ने कांटा तालाब परिसर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे चौपाटी स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित मनोरंजन एवं सार्वजनिक अवकाश स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौपाटी तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग एवं प्रवेश द्वार निर्माण के संबंध में निजी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सकारात्मक संवाद स्थापित कर सहमति बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण मुरलीधर पैकरा, उपायुक्त नगर निगम पी.सी. सर्वा सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अधोसंरचना विकास के ऐसे कार्य न केवल नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि धमतरी को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं भविष्य उन्मुख शहर के रूप में विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...