किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद, ग्राम सखौली के किसान कमलेश ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Posted On:- 2026-06-03




अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों के चलते अन्नदाताओं को अब खेती-किसानी के कार्यों के लिए आसानी से खाद्य-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सुगमता से खाद और बीज उपलब्ध करायें जा रहे हैं। शासन की इस पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था से किसान बेहद खुश हैं।

बिना किसी परेशानी के तत्काल मिला परमिट और चेक : 

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सखौली के प्रगतिशील किसान कमलेश राजवाड़े ने शासन की सुगम व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अपना अनुभव साझा किया है। कमलेश ने बताया कि वे स्थानीय समिति केंद्र में यूरिया खाद लेने गए थे। वहां पहुंचते ही बिना किसी विलंब के उनका परमिट कट गया और उन्हें तत्काल खाद उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उन्हें समय पर उनकी राशि का चेक भी तुरंत प्राप्त हो गया। कमलेश ने बताया कि समिति में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

2 एकड़ में करते हैं धान और सब्जियों की खेती : 

कृषक कमलेश राजवाड़े ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है। समिति से उन्हें खेती के लिए 2 बोरी यूरिया, 1 बोरी इको और 1 बोरी राखड़ खाद अत्यंत सुगमता से मिल गया है। उन्होंने बताया कि वे खरीफ सीजन में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और बाकी मौसम में आलू, गोभी, टमाटर जैसी सब्जियों का उत्पादन करते हैं। समय पर आवश्यक मात्रा में खाद मिल जाने से अब वे अपनी फसलों का बेहतर उत्पादन ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री जी का जताया आभार : 

समिति केंद्र में खाद वितरण और भुगतान की त्वरित एवं सुगम व्यवस्था से प्रसन्न होकर किसान कमलेश राजवाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि समिति में आते ही तुरंत खाद और परमिट मिलने की यह पारदर्शी व्यवस्था हम किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...