योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है सुशासन तिहार : सांसद महेश कश्यप

Posted On:- 2026-06-04




जगदलपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम उलनार में 15 पंचायतों के मध्य इस वर्ष का अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बस्तर महेश कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं मांगों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सुशासन तिहार के समापन अवसर पर आयोजित इस शिविर में शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।




Related News
thumb

ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रम...

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई...


thumb

सुशासन शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान, हितग्राहियों को मिल र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निरा...


thumb

विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली और सिकल सेल बचाव की दी जानकारी

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी क...


thumb

जिले में 04 जून को 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...


thumb

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ व हरित ग्राम श्रेणी मे...

बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...


thumb

नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित : वार्ड नंबर 8 में प...

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...