जगदलपुर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के दौरान उलनार में आयोजित समाधान शिविर में बकावंड विकासखंड के ग्राम कोहकापाल की काष्ठकला शिल्पी इंदुमती राणा ने अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे मेहनत, कौशल और शासन की योजनाओं के सहयोग से उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की और “लखपति दीदी” बनने का गौरव प्राप्त किया।
इंदुमती ने बताया कि उनके पति वर्षों से काष्ठकला के क्षेत्र में पारंगत शिल्पी हैं। पति की कला और समर्पण से प्रेरित होकर उन्होंने भी इस पारंपरिक शिल्प को सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने लकड़ी पर बस्तर की पारंपरिक कला को उकेरने में दक्षता हासिल की और इसे अपने रोजगार का माध्यम बना लिया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित बिहान समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समूह के माध्यम से मिली सहायता ने उनके कार्य को नई गति दी, जिससे वे अपने उत्पादों का निर्माण बढ़ाने और बाजार तक पहुंच बनाने में सफल रहीं। इंदुमती ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए काष्ठकला उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उन्हें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिला। उन्होंने दिल्ली, भोपाल और रायपुर में आयोजित शिल्पकला प्रदर्शनियों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन आयोजनों में बस्तर की पारंपरिक काष्ठकला को सराहना मिली और उनके उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई।
आज इंदुमती न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और बिहान समूह के सहयोग ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि उचित अवसर, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं।सुशासन तिहार के मंच से साझा की गई इंदुमती की कहानी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निरा...
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी क...
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस...
बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत ...
नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पा...